Wednesday, October 16, 2013

एक पर्यटन ऐसा भी

महाराष्ट्र की शान कहे जाना वाला रत्नागिरी मुझे कुछ इस तरह दिखा। मैं चाहता हूँ कि आप भी इसे देखे और हमें बताएँ कि हकीकत क्या है। 

कुछ और भी


आप लोगों से दूर रहने का दर्द बराबर सालता रहा । हर बार कुछ नए अनुभव मिलते गए लेकिन जब धनाढ्यों की करतूतें सामने आने लगी, तो बेहद ताजुब्ब होने लगा। 

महारष्ट्र के सूदूर इलाके से

काम के सिलसिले में कई जगह गया। कुछ तो बेहद प्रभावी थे, कुछ बेहद पिछडे दिखे, कुछ झलकियाँ हम आपके लिए भी लाए हैं।आप भी इसे देखे और अपने विचारों से अवगत कराएँ। 

बहुत कुछ है अपने पास

मैं कुल एक साल ग्यारह महीने और बारह दिन से आपसे दूर हूँ। बेहद शर्म महसूस करता हूँ कि आखिर दूर कैसे होता गया। लेकिन परिस्थितियाँ बनती गई और मैं दूर होता गया। कुछ तो समयाभाव और कुछ लिखने में आलस कारण बना इस दूरी। लेकिन अब प्रयास रहेगा कि ये दूरी ना रहे। इंडियानाम के जरिए घर आया हूँ, इसलिए आप सबों से क्षमा प्रार्थी हूँ, उम्मीद है कि आप सब इसे मेरी ना समझी मानकर क्षमा करेंगे। कुछ ज्यादा नहीं महज आज कुछ तस्वीरों से ही शुरुआत करते हैं। 
                                       
 

Tuesday, November 27, 2012

एक बहस फेसबुक पर....

मुंबई से सटे पालघर में बाला साहब ठाकरे के निधन पर फेसबुक पर दिए कमेंट ने हमें तो सकते में ला खडा किया। कई जगहों पर ये बहस भी छिड गई कि दिया गया कमेंट बेहद सही था। लेकिन मैं तो और भी सदमें तब आ गया जब कुछ लोग जो अपने आप को पत्रकार कहते हैं वो बगैर बाला साहब ठाकरे के बार में जाने ही अपनी राय भी कुछ ऐसे दे जालते है मानो बाला साहब एक राह चलते हुए कोई व्यक्ति हो। अभी तक शायद केवल महात्मा गाँधी के निधन पर देश के इतने लोग शोक यात्रा में शामिल हुए होंगे या बाला साहब ठाकरे के निधन पर।कोई ये भी कह सकता है कि उस वक्त मीडिया नहीं था नहीं तो कई बार इससे ज्यादा लोग भी शामिल हुए हैं कई नेताओं के निधन पर। मेरा मानना है कि बाला साहब केवल एक राजनेता भर नहीं थे, बल्कि सामाज में एक सोच को जन्म देने वाले व्यक्ति थे। मैं हतप्रभ हूँ कमेंन्ट को लेकर जो उनके बारे में किया गया। हर बार जब मुंबई या महाराष्ट्र पर आफत आई तो बाला साहब के दिशा निर्देश ने ढाल बन कर उस आफत से लोहा लिया। कमेंन्ट करने वाले शायद भूल गए हैं कि जब मिल बन्द होने लगे आर घरों में फाँके पडने लगे उस समय मजदूरों को संगठित कर उनकी लडाई को एक स्वरुप देने वाले बाला साहब ठाकरे ही थे। महज एक लेख जिसमें मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के सुझाव भर था,इसके विरोध में नौकरी तक छोडने वाले बाला साहब के योगदान को कोई नकारता है तो मेरी समझ में वो नादान है। कई मौके हैं जहाँ सौहार्द दिखाया तो जब जरुरत पडी कडाई भी दिखाई। मुझे तो लगता है कि केवल प्रसिद्धि बटोरने के लिए ऐसे कमेन्ट दिए गए हैं। वो कमेन्ट आपके सामने लाता हूँ, दरअसल एक निजी टीवी चैनेल पर पालघर की लडकियों के जरिए फेसबुक पर दिए अपडेट के जरिए एक बहस चली उसी दौरान ये कमेंन्ट भी दिया गया। पत्रकारिता बेहद ही संजीदगी से होनी चाहिए ये मेरा मत है। आज शायद ये खत्म हो रहा है। लोग बहस का हिस्सा तो बनना चाहते हैं लेकिन कुछ और मकसद से। “अखबार में नाम” एक लेख अपने बचपन में पढा था शायद वही मकसद हो। जल्द ही इस बहस को मैं आगे बढाउगा... विदा...

Thursday, November 8, 2012

जंगल जीव दायी.....


सतपुड़ा के घने जंगल। नींद मे डूबे हुए से ऊँघते अनमने जंगल। झाड ऊँचे और नीचे, चुप खड़े हैं आँख मीचे, घास चुप है, कास चुप है मूक शाल, पलाश चुप है। बन सके तो धँसो इनमें, धँस न पाती हवा जिनमें, सतपुड़ा के घने जंगल ऊँघते अनमने जंगल।

ये है समाजवाद...


समाजवाद बबुआ, धीरे-धीरे आई समाजवाद उनके धीरे-धीरे आई हाथी से आई, घोड़ा से आई अँगरेजी बाजा बजाई, समाजवाद... नोटवा से आई, बोटवा से आई बिड़ला के घर में समाई, समाजवाद... गाँधी से आई, आँधी से आई टुटही मड़इयो उड़ाई, समाजवाद... काँगरेस से आई, जनता से आई झंडा से बदली हो आई, समाजवाद... डालर से आई, रूबल से आई देसवा के बान्हे धराई, समाजवाद... वादा से आई, लबादा से आई जनता के कुरसी बनाई, समाजवाद... लाठी से आई, गोली से आई लेकिन अंहिसा कहाई, समाजवाद... महंगी ले आई, ग़रीबी ले आई केतनो मजूरा कमाई, समाजवाद... छोटका का छोटहन, बड़का का बड़हन बखरा बराबर लगाई, समाजवाद... परसों ले आई, बरसों ले आई हरदम अकासे तकाई, समाजवाद... धीरे-धीरे आई, चुपे-चुपे आई अँखियन पर परदा लगाई समाजवाद बबुआ, धीरे-धीरे आई समाजवाद उनके धीरे-धीरे आई